तीसरी बार पिता बने पंजाब के सीएम भगवंत मान

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी सिख रीति रिवाज से जुलाई 2022 में हुई थी। मान की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। ये जानकारी खुद भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर आते समय भगवंत मान को बेटी के जन्म पर बधाई दी।
भगवंत मान ने जुलाई 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है।
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। मान का बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। दोनों बच्चे अपने पिता के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।
मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की नेटवर्थ
7 जुलाई 2022 में हुई थी दोनों की शादी

जाब के मुख्यमंत्री भगवंत की डॉ गुरप्रीत कौर के साथ 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। उनके शादी में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे थे। उनकी शादी का कार्यक्रम बेहद सादा रखा गया था। चंडीगढ़ में रखे गए आनंद कारज में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवार और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत कई नेता यहां पहुंचे थे। सीएम मान की पत्नी गुरुप्रीत कौर डॉक्टर हैं। वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं।
कनाडा में रहते हैं पहली पत्नी और दोनों बच्चे
सीएम मान 50 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर और दोनों बच्चे कनाडा में रहते हैं। एक्स कपल का साल 2015 में तलाक हुआ था। वहीं, भगवंत मान के पिता बनने पर सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
CAA Notification: देश में आज से लागू हुआ सीएए, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
क्यों टूटी थी भगवंत की पहली शादी?
भगवंत मान के राजनीतिक करियर में उनकी पहली पत्नी का काफी सपोर्ट रहा! इंदरप्रीत कौर उनके लिए प्रचार किया करती थीं! भगवंत के साथ रैलियों में जाती थीं! राजनीति में बिजी रहने के चलते भगवंत अपने परिवार को टाइम नहीं दे पाते थे! कहते हैं इसी वजह से इंदरजीत और उनके बीच दूरियां आने लगी थी! फिर एक वक्त बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था! अपनी फेसबुक पोस्ट में मान ने लिखा था कि वो राजनीति के लिए पत्नी से अलग हो रहे हैं! उन्होंने पंजाब को अपने परिवार से ऊपर चुना है!
सुखजिंदर रंधावा ने सीएम मान को बधाई दी
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि सीएम भगवंत मान आपकी बेटी के जन्म पर बधाई। मैं ईश्वर से अपनी बेटी के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूं।
इस पोस्ट को भी पढ़े ➤➤
Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार जेल से चलाएंगे सरकार
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत जानिए आज 10 ग्राम सोने की कीमत
दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरुर बताये और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।