Meera Chopra Wedding:2024
प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने हाल ही में 12 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड संग शादी की थी। शादी की बधाई देने का काम उनकी बहन पीसी बेहतरीन तरीके से देती हुई दिखाई दी।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक और बहन शादी के बंधन में बंध गई हैं। यहां हम मीरा चोपड़ा की बात रहे हैं। एक्ट्रेस मीरा ने अपने बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल संग जयपुर में शानदार शादी की थी। मीरा ने बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल के साथ सात फेरे लेकर एक-दूसरे के रिश्ते को नया नाम दिया था। अब उनकी खुशी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल होती हुई दिखाई दी है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मीरा चोपड़ा को दिल खोलकर शादी की बधाई एक पोस्ट को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए दी है। फैंस उनके पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। पोस्ट में अपनी बहन मीरा राजपूत और उनके पति रक्षित की दूल्हा-दुल्हन बने हुए की तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में मीरा और उनके पति रक्षित काफी प्यार लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- बधाई हो मीरा और रक्षित आप हमेशा के लिए एक है। ढेर सारा प्यार। इसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी अपने कैप्शन के साथ अटैच की थी।
फैंस को पसंद आया प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे इस एक साल में ही प्रियंका चोपड़ा की दोनों बहने मीरा चोपड़ा और परणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक मन्नारा चोपड़ा ही जोकि इस वक्त लोगों के बीच छाई हुई हैं और उन्होंने फिलहाल शादी नहीं की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीरा चोपड़ा ने 12 मार्च को जयपुर में अपने बॉयफ्रेंड रक्षित संग शादी की थी। उन्होंने अपने इस खास मौके पर रेड कलर का बेहद ही खूबसूरत लग पहना हुआ था। शादी की खुशी मीरा चोपड़ा के चेहरे पर साफ नजर आ रही थीं।
मीरा चोपड़ा ने इस फिल्म से की थी शुरुआत
बता दें, बीते दिनों मीरा चोपड़ा संदीप सिंह निर्देशित फिल्म ‘सफेद’ में नजर आई थीं। मीरा ने साल 2016 में शरमन जोशी-स्टारर फिल्म ‘1920 लंदन’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने ‘सेक्शन 375’, ‘कमाठीपुरा’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
बहन की राह पर चलती दिखीं एक्ट्रेस
पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड की हर शादी में दुल्हन को पेस्टल कलर के लहंगे में ही देखा गया है। फिर चाहे रकुल प्रीत हों, या कियारा आडवाणी। चाहे अथिया शेट्टी हों, या आलिया भट्ट। हालांकि ये ट्रेंड अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी से शुरू किया था। मीरा की कजिन बहनों की बात करें, तो जहां परिणीति ने पेस्टल लहंगा चुना था, वहीं प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा चुना था। ऐसे में मीरा भी प्रियंका चोपड़ा की राह पर चलती दिखीं।
दोस्तों आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरुर बताये और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।